ग्राफ़िक डिज़ाइन के कितने भाग है | टाइपोग्राफी (Typography) क्या है? |लोगो डिज़ाइन (Logo Design)क्या है ? | इलस्ट्रेशन (Illustration) क्या है? |इलस्ट्रेशन (Illustration) क्या है? |वेब डिज़ाइन (Web Design) क्या है?
ग्राफ़िक डिज़ाइन क्या है ?
दोस्तों बहुत से लोगो को नहीं पता ग्राफ़िक का मतलब क्या देखा जाये तो ग्राफ़िक डिजाइन वह है जिसमें हम चीज़ों को खूबसूरती से सजाते हैं। जैसे रंग, फ़ॉन्ट्स, तस्वीरें, और अक्षरों को इस्तेमाल करके हम विभिन्न चीज़ों को बनाते हैं, जो हमें आकर्षित करती हैं और हमारे साथ बात करती हैं। यह हमें समझने में मदद करता है कि कौन सी चीज़ कहाँ है और कैसे वो काम करती है।
ग्राफ़िक डिज़ाइन के कितने भाग है
दोस्तों ग्राफ़िक डिज़ाइन के कई भाग है लेकिन 7 यैसे भाग है जो फेमस है और इन 7 में से किसी में भी करियर बनाते हो तो आप जल्द है बहुत प्रॉफिट बना सकते हो।
टाइपोग्राफी (Typography) क्या है?
लोगो डिज़ाइन (Logo Design)क्या है ?
दोस्तों Logo डिज़ाइन एक तरह का छोटा सा चित्र होता है, जो किसी कंपनी या व्यापार को पहचानने में मदद करता है। ये चित्र उस कंपनी या व्यापार के नाम, उसकी विशेषताओं या काम को दर्शाता है। यह चित्र (Logo) अक्सर एक खास रंगों, अक्षरों, या छवियों का मिक्स होता है जो उस कंपनी को विशेष बनाता है। इसे देखकर लोग उस कंपनी को पहचान सकते हैं।
LOGO DESIGN – CLICK NOW
इलस्ट्रेशन (Illustration) क्या है?
दोस्तों इलस्ट्रेशन वो चित्र या इमेज होती है जो किसी कहानी, विचार या विषय को समझाने के लिए बनाई जाती है। ये तस्वीरें किसी भी टॉपिक को या बात को सरल और रोचक बनाती हैं, जैसे किताबों, कहानियों, और अन्य स्थानों में होती हैं। इसमें रंग, लाइन, और आकृति का उपयोग होता है ताकि जो भी इसे देखे वो समझ सकें। इससे जानकारी या विचारों को अधिक सरल तरीके से समझाया जा सकता है।
फोटोग्राफी (Photography) क्या है?
दोस्तों अगर फोटोग्राफी को सरल तरीके से बताऊँ तो, फोटोग्राफी वो होती है जब हम किसी कैमरे से तस्वीरें को खींचते हैं। जैसे की जब हम खेलते हैं और फिर उस क्षण को कैमरे से कैद करते हैं, तो हम वो तस्वीरें फोटोग्राफी कहते हैं। यह एक तरह की चित्रकला (ड्राइंग) है जिसमें हम चीजों को बहुत ही सुंदरीकृत तरीके से देखने की कोशिश करते हैं।
वेब डिज़ाइन (Web Design) क्या है?
दोस्तों वेब डिज़ाइन वो तरीका होता है जिससे हम वेबसाइट्स को बनाते हैं। जैसे जब आप इंटरनेट पर कोई वेबसाइट को देखते हो, तो वो सब कुछ वेब डिज़ाइन की मदद से बनी होती है। यहाँ पर अक्सर कलर, फ़ॉन्ट्स, तस्वीरें, और सभी चीज़ें ऐसी होती हैं जो उस वेबसाइट को खूबसूरत और आसानी से समझने में मदद करती हैं।
जैसे हम एक घर बनाते हैं, उसी तरह से इंटरनेट पर जो वेबसाइट्स होती हैं, वो भी बनाई जाती हैं। वेब डिज़ाइन उसकी सुंदरता और ढांचे को बनाए रखने का काम करता है। इसमें कलर, तस्वीरें, वर्ड, और अन्य चीज़ें शामिल होती हैं, जो हमें वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करने में मदद करती हैं। जब हम किसी वेबसाइट को खोलते हैं, तो उसका डिज़ाइन हमें उस वेबसाइट पर आसानी से घूमने और समझने में मदद करता है।
वेब डिज़ाइन (Web Design) को समझाने का सबसे सरल तरीका
दोस्तों आपको एक उदाहरण बताता हूँ जिससे आप अच्छे तरह से वेबसाइट के बारे में जान सके। आपने कभी कोई ऑनलाइन खरीदारी की है ना, जैसे कि कोई जूते, कपड़े, गैजेट्स या अन्य चीज़ें। जब तुम किसी वेबसाइट पर जाते हो और वहाँ देखते हो कि सब कुछ कैसे सजा हुआ होता है, तो वो सभी चीज़ें वेब डिज़ाइन का ही हिस्सा होती हैं।
मान लो, आप एक वेबसाइट पर गए और वहाँ तुम्हें अच्छी तस्वीरें, सुंदर रंग, और साफ सुथरी अक्षरों से बनी जानकारी मिली। तो वह सब उस वेबसाइट का डिज़ाइन होता है, जो तुम्हें वहाँ आकर्षित करता है और जिससे तुम्हें सारी जरूरी बातें समझने में मदद मिलती है।
Ai से पैसा कैसे कमाए – click
पैकेजिंग डिज़ाइन (Packaging Design) क्या है?
दोस्तों पैकजिंग डिज़ाइन को सरल तरीके बताता हूँ जिससे आप अच्छे तरीके से समझ जाओ। जब आप एक डुकान में जाते हो और कोई चीज़ या सामान खरीदते हो, तो वहाँ तुम्हें डिफ़रेंट टाइप के डिब्बों या पैकेजिंग दिखाई देते हैं, ना? जैसे कि चॉकलेट्स के लिए अलग, बिस्किट्स के लिए अलग, और जूस के लिए अलग-अलग डिब्बे।
वो पैकेजिंग डिज़ाइन होता है, जो हमारी ध्यान खींचता है और हमें उस चीज़ की जानकारी देता है जो अंदर होती है। वहाँ लिखा होता है कि चीज़ में क्या क्या इंग्रेडिएंट है, कब तक खानी चाहिए, और उसकी कीमत कितनी है। इसलिए, पैकेजिंग डिज़ाइन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है ताकि हमें सही जानकारी मिल सके। दोस्तों पैकजिंग डिज़ाइन अगर आप सीखते है तो आपके लिए बहुत साड़ी अवसर खुल सकते है जॉब का या बिज़नेस का जिससे आप अच्छी आमदनी कर सकते है।
ब्रोशर और पोस्टर डिज़ाइन (Brochure and Poster Design) क्या है?
दोस्तों क्या आपने पहले कभी ब्रोशर पोस्टर डिज़ाइन के बारे में सुना था। अगर आप इस डिज़ाइन को सिख जाते है तो आप अच्छी आमदनी कर सकते है। पोस्टर वो बड़ी चीज़ होती है जो हमें कुछ बताने के लिए बनाते हैं। जैसे कि एक पार्टी की जानकारी, फिल्म की रिलीज़ की तारीख, या किसी सोशल कैंपेन की जानकारी। वो बड़ा होता है और हमें समझाने के लिए सरल तरीके से बनाया जाता है। और ब्रोशर वो छोटी पुस्तक की तरह होता है जिसमें हम किसी कंपनी, प्रोडक्ट, या सेवा की Detailed जानकारी देते हैं। वहाँ पर अक्सर छोटे-छोटे पेज होते हैं जिनमें जानकारी, तस्वीरें, और संपर्क जानकारी दी जाती है।